बेटी से की छेड़छाड़, विरोध पर मां को पीटा
देवबंद (सहारनपुर)। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को मोहल्ला शाहजीलाल निवासी युवक उसके घर में घुस गया और बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। शोर होने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। जानकारी होने पर पीड़िता की मां शिकायत लेकर आरोपी युवक के परिजनों के पास पहुंची। आरोप है कि इससे क्षुब्ध युवक कुछ देर बाद अपने तीन साथियों के साथ महिला के घर में घुस गया और गाली गलौज करने लगा। इसका विरोध किया तो युवक और उसके साथियों ने पिटाई शुरू कर दी। जिसमें वह घायल हो गई। शोर शराबा होने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जिन युवकों के नाम तहरीर में दिए गए हैं जांच उपरांत उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।