फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे व मोबाइल के साथ दबोचा शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाने के एसआई अनिकेत यादव और कांस्टेबल अरविंद रविवार सुबह मॉल रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी मोहल्ला रैदासपुरी निवासी मतलूब पुत्र अफलातून है, जिसके पास से एक तमंचा-कारतूस, चार महंगे मोबाइल और एक मोबाइल डमी बरामद की गई है। आरोपी राहगीरों को मजबूरी बताते हुए महंगा मोबाइल दिखाकर सस्ते में बेचने की बात कहकर उनसे रुपये लेने के बाद डमी थमाकर रफूचक्कर हो जाता था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गैंगस्टर का आरोपी दबोचा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान गांव बिलासपुर निवासी जयसिंह पुत्र सुक्खा को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह के अनुसार पकड़ा गया आरोपी गैंगस्टर का वांछित था, जो लंबे समय से फरार था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें