फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। बृहस्पतिवार शाम कुल्हेड़ी से चरथावल दवाई लेने आए युवक की मेडिकल स्टोर से बाइक चोरी कर ली। दो आरोपी मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। करीब छह बजे कुल्हेड़ी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलीम का भाई बाना गांव से बाइक लेकर कस्बे में आया था। नगर पंचायत के सामने बाइक खड़ी कर वह मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने लगा। चंद मिनटों में वहां मौजूद दो युवकों ने बाइक साफ कर दी। घटनास्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही पुलिस स्टेशन है। कस्बा प्रभारी सर्वेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। उसमें दो युवक बाइक को ले जाते नजर आ रहे है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें