फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट में युवक का सिर फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट में युवक का सिर फूटा
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव चंदसीना में रास्ते के चौड़ीकरण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक का सिर फूट गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रतनपुरी के गांव चंदसीना में मुख्यमार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस मार्ग पर लोगों द्वारा बनाए गए अवैध चबूतरों को तुड़वाया जा रहा है। इसी प्रकरण में मंगलवार को गांव निवासी कपिल पुत्र सुरेंद्र और उसके सामने रहने वाले जीत सिंह पुत्र नथवा का चबूतरे तोड़ने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कपिल का सिर फूट गया। इस संबंध में घायल कपिल ने तहरीर देकर बताया कि उसके सामने रहने वाले जीत सिंह पुत्र नथवा ने जयवीर एवं जयकुमार और गोविंद पुत्र श्याम सिंह के साथ मिलकर लाठी डंडों से मारपीट की। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके से दो युवकों जयवीर और जयकुमार को हिरासत में ले लिया। कपिल ने चार लोगों को नामजद करते मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें