फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर जमीन कब्जाने को लेकर बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा करने के विवाद में बखेड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के कोर्ट रोड स्थित वक्फ बोर्ड की बेशकीमती जमीन को कब्जाने की कवायद में कुछ लोगों की करतूत से बखेड़ा खड़ा हो गया। कई युवकों ने सोमवार दोपहर मौके पर पहुंचकर जमीन पर स्थित दुकानों में घुसकर दुकानदारों को शाम तक दुकानें खाली करने की धमकी दे डाली। एक दुकानदार ने विरोध किया तो उस पर हमले का प्रयास किया और भागते समय तमंचे लहराते हुए उसका पीछा भी किया। दुकानदारों के हंगामे व सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए, जबकि एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित पुराने पुलिस क्लब के पीछे स्थित जमीन पर कई बड़े व्यापारियों की दुकानें हैं, जिनमें अनुज जैन व आदित्य जैन की जैन स्टेशनरी शॉप भी है। सोमवार दोपहर के समय कुछ लोग उक्त जमीन पर पहुंचे और सीधे जैन स्टेशनरी शॉप में पहुंच गए। वहां उन्होंने उक्त जमीन को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताते हुए अनुज व आदित्य को शाम तक हर हाल में दुकान खाली करने की चेतावनी दे डाली। दोनों भाइयों के विरोध करने पर आरोपियों ने अंटी से तमंचे व पिस्टल निकाल लिए, जिसे देख वे जान बचाने के लिए दुकान से बाहर निकलकर शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। हमलावरों ने उनका पीछा किया तो आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरता देख आरोपी असलहा निकालकर सभी को धमकाते हुए वहां से खिसकने लगे, जिसके बाद दुकानदारों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। उधर, मामले की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। दुकानदारों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ व मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी का कहना है कि घटना को लेकर फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें