फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के कंपाउंडर पर उस्तरे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक के कंपाउंडर पर उस्तरे से हमला
विज्ञापन

भोपा। चिकित्सक के कंपाउंडर पर बाइक सवार युवकों ने उस्तरे से हमला कर घायल कर दिया। राहगीरों को देखकर आरोपी फरार हो गए।
गांव बरुकी निवासी विकास मोरना में एक चिकित्सक के कंपाउंडर का काम करता है। बृहस्पतिवार को वह बाइक से घर चला था। भोपा के सत्संग भवन के पास उसको पीछे से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने रोक लिया और गालीगलौज करनी प्रारंभ कर दी। विरोध करने पर युवकों ने उस्तरे से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसी दौरान कुछ राहगीर वहां पर आ गए, जिनको देखकर आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। कंपाउंडर ने परिजनों को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंचे। घायल विकास ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्घ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने घायल को डॉक्टरी के लिए भेज दिया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी को जेल भेजा
भोपा। पुलिस ने किशोरी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को जेल भेज दिया है। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुरकाजी के गांव बसेड़ी निवासी रीनू के विरुद्ध पांच दिन पूर्व उसकी पुत्री को ले जाने के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बुधवार को भोकरहेड़ी बस स्टैंड से दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया और किशोरी को कोर्ट में बयान कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें