फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के नाम पर ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप
विज्ञापन

बुढ़ाना। महिला प्रशिक्षण संस्थान बागपत की महिलाएं बुधवार को कोतवाली पहुंची। महिलाओं ने इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा को बताया कि उनके संस्थान के मालिकों ने रोजगार दिलवाने के नाम पर उनसे रुपये ठगे हैं। आरोप है की महिला प्रशिक्षण संस्थान संस्था बेरोजगार महिलाओं को रोजगार देने का भरोसा देकर एक महिला से एक फाइल तैयार करने के लिए 115 रुपये लेती आई है। कई माह बीते जाने पर आज तक किसी भी महिला को रोजगार नहीं मिला है। पीड़ित महिला हेमलता, मोनिका ने बताया की बुढ़ाना, शामली तथा बागपत जनपद की हजारों महिलाओं को इस संस्था ने रोजगार दिलवाने के नाम पर 115-115 ले लिए हैं, जबकि किसी भी महिला को कोई रोजगार नहीं दिया गया है। महिला डोली ने आरोप लगाया कि संगठन के मुखिया उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से लाखों रुपये हड़प कर चला गया है। महिलाओं ने कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा से संस्था के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की । कोतवाल ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें