14 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। जेई राजनारायण यादव ने बुधवार को कस्बे में चेकिंग अभियान चलाकर कुछ लोगों को एलटी लाइन पर अवैध रूप ये कटिया डालकर बिजली का प्रयोग करते पाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कस्बे के मोहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी अय्यूब, मतलूब, दिलशाद, इस्तखार, इरफान, इमरान, मुर्तजा, इरशाद, जफरूदीन, नौशाद, इसरार व मौहल्ला झोझगान निवासी रहीश अहमद और मोहल्ला कस्साबान निवासी सद्दाम के विरुद्ध बिजली चोरी की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।