फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा। प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को कल्याणपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई राजकुमार ने क्षेत्र के गांव भनवाड़ा में गोकशी की सूचना पर छापा मारा था। छापे के दौरान पुलिस को मौके से करीब 50 किलो गोमांस एवं गोकशी के उपकरण कुल्हाड़ी, गुटका, बाट, तराजू, छुरी आदि बरामद हुए थे। गोकशी के आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मौके से बरामद मांस की जांच कराई थी। जांच के उपरांत पशु चिकित्सक ने गोमांस की पुष्टि भी की थी। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गोकशी के मामले में वांछित आरोपी नौशाद पुत्र अलीशेर निवासी भनवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि क्षेत्र में गोकशी किसी सूरत में नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें