चरथावल। मुथरा गांव में प्राइमरी स्कूल में कार्यरत शिक्षक के घर में घुसकर चोरों ने 12 हजार नगदी और गहने चोरी कर लिए। शुक्रवार रात शिक्षक अमरीश परिवार सहित मकान के एक कमरे सोया था, जबकि रात में किसी समय चोरों ने घुसकर बराबर वाले कमरे में रखे सामान को खंगाल डाला। वहा संदूक में रखे 12 हजार और जेवरात साफ़ कर दिए। चोरों ने रात में छत के रास्ते से घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह उठने के बाद अमरीश ने कमरे में बिखरा सामान देखकर भौचक्क रह गया। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।