फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदित हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों का थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस रवैये के विरोध में थाने पर हंगामा
विज्ञापन

मोरना(मुजफ्फरनगर)। शुक्रताल के उदित हत्याकांड को लेकर परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से सख्ती से पूछताछ नहीं करने को लेकर थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। खुलासा न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। पुलिस को अभी तक गंगा में उदित का शव बरामद नहीं हो सका। घटनास्थल पर पहुंचे भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह के साथ पीड़ित पक्ष की महिलाओं की झड़प भी हुई। शव तलाश करने को डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई गई। क्राइम ब्रांच की टीम पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
शुक्रताल निवासी रामचंद के पुत्र उदित की शनिवार को शराब के नशे में कहासुनी के बाद उसके दोस्तों ने फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्यारोपी दोस्तों ने हत्याकांड को कबूल करते हुए उदित के शव को गंगा में फेंकने की बात स्वीकार की। उदित का शव बरामद न होने तथा पुलिस द्वारा हत्यारोपियों से सख्ती से पूछताछ नहीं करने से गुस्साए परिजनों ने थाने में प्रधान मगन सिंह, सचिन, रामचंद्र, संदीप, आशु, ज्ञानसिंह, भगतसिंह, कुसुम, तारावती, बबली, गुलशन, ओमबाला, सुधा, प्रविता, बोबी के साथ हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर बमुश्किल ग्रामीण शांत हुए। उदित के शव को तलाश करने में गोताखोर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

आरोपी हर्षित बोला, मुझे फांसी पर लटका दो
आरोपी हर्षित से मृतक उदित की माता कुसुम ने कहा कि मेरा बेटा तो तुझे अपना भाई बताकर रिश्तेदारियों में लेकर जाता था, तुने इतना बड़ा विश्वासघात क्यों किया। इस पर आरोपी हर्षित रोने लगा। उसने कुसुम के सामने हाथ जोडक़र कहा कि मुझे फांसी पर लटका दो। अनजाने में यह गलती हो गई।
साक्ष्य जुटाने में लगी पुलिस
पुलिस की जांच पड़ताल में अब तक घटनास्थल से शराब की बोतल, स्लाद सहित खून से सना फावड़े बरामद हुआ है। नलकूप और गन्ने के खेत सहित तीन जगह से खून के धब्बों से सनी मिट़टी और घास आदि को सील किया गया। शुक्रताल चौकी इंचार्ज बालेंद्र सिंह ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं
विज्ञापन

हत्याकांड में छह आरोपी होने का शक
मृतक के पिता रामचंद्र ने बताया कि घटनास्थल पर जो साक्ष्य मिले हैं वो कुछ और ही कहानी बयां कर रहे है। बेटे उदित की हत्या करने में आधा दर्जन युवकों के शामिल होने का शक प्रतीत होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें