ताला तोड़कर हजारों की चोरी
खतौली। मुजफ्फरनगर निवासी मदन गोस्वामी का शिवलोक मार्केट में कोरियर का दफ्तर है। बुधवार शाम को संचालक प्रतिदिन की तरह दफ्तर बंद करके घर चला गया था। रात के समय दफ्तर का ताला तोड़कर चोर 12 हजार रुपये की नगदी, इंवर्टर बैट्रा, कंप्यूटर समेत हजारों रुपयों का कीमती सामान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित संचालक ने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।