मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी रॉकी पुत्र मांगेराम 15 अप्रैल की रात संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसका शव 16 अप्रैल को रोहाना स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। पुलिस ने इसे ट्रेन की चपेट में आने से मौत होना बताते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया था। शनिवार को एसपी सिटी सतपाल अंतिल से बहेड़ी निवासी रॉकी के परिजन मिले। रॉकी की मां का कहना है कि 15 अप्रैल की रात उसके बेटे का गांव के ही दो युवकों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वे उसे घर से बुलाकर ले गए थे। महिला ने दोनों युवकों पर ही बेटे की हत्या का शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की गुहार लगाई। एसपी सिटी ने मामले की जांच के निर्देश दिए है।