फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाचा के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला गुज्जरवाड़ा भूमिया खेड़ा मंदिर के समीप घर के बाहर होली खेल रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर चार लोगों ने किशोरी के चाचा पर बलकटी से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में परिजनों का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोहल्ला गुज्जरवाड़ा में भूमिया खेड़ा मंदिर के समीप एक किशोरी घर के बाहर परिवार के लोगों के साथ होली खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान गुज्जरवाड़ा का युवक वहां पहुंचा और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान किशोरी के चाचा विनोद ने इसका विरोध किया तो वह गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि उस समय तो युवक वहां से चला गया कुछ देर बाद वह अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज करने लगा। विनोद जब बाहर निकलकर आया तो उक्त लोगों ने उसे दबोच लिया तथा उसके सिर पर बलकटी से हमला कर दिया। इस दौरान शोर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोगों को आता देख हमला जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में परिजनों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में किशोरी की मां ने बृहस्पतिवार को ही चार लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें