भोपा। मर्डर की झूठी सूचना देने वाले युवक सहित पुलिस ने तीन लोगों का चालान कर दिया है। देर शाम मिली मर्डर की सूचना से पुलिस में हडकंप मच गया था।
थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ी निवासी दो युवकों अजीत सिंह और ब्रजेश में देर शाम किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी थी। कहा सुनी के साथ ही दोनों में मारपीट की नौबत भी आ गयी। अजीत ने पुलिस को मर्ड़र होने की सूचना दी, तो पुलिस नन्हेड़ी गांव पहुंची और घटना की जानकारी की। जानकारी के बाद पता चला कि दो युवक दावत में जुटे हुए थे। किसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गयी थी। थाना क्षेत्र के ही रहने वाले सोनू पर आरोप है कि वह अपने मां के साथ झगड़ा कर मारपीट करता है। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले सहित तीन लोगों का चालान कर दिया है।
उत्पाती लंगूर को पकड़ा जाएगा
भोपा। कस्बे में पिछले एक माह से उत्पाती लंगूर का आंतक जारी है। लंगूर द्वारा किये गये हमले में महिला,व्यापारी,बच्चे,पुलिस के जवान सहित दो दर्जन लोगों घायल हो चुके है। यह एक बड़ी समस्यां है। सेवार्थ क्लब की टीम ने लंगूर को पकडवाने का बीड़ा उठाते हुए बताया कि कस्बे में लंगूर का काफी आंतक है जिससे लोग परेशान है। जल्द ही भोपा पुलिस के सहयोग से लगूंर पकड़वाया जायेगा, लंगूर पकड़ने वाली टीम से सम्पर्क किया गया है।