मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन के सरकारी आवासों में एक पुलिसकर्मी के क्वार्टर के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात चोरी कर लिए गए। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है , जिससे पूछताछ की जा रही है। नई मंडी कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार ने सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि किसी ने कमरे का ताला तोड़ कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। उधर, पुलिस ने एक आरोपी शाहवेज को पकड़ा है।
चकरोड को लेकर झगड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव दीदाहेड़ी में सलीम पुत्र मोहर्रम चकरोड के विवाद को लेकर अपने पड़ोसी के साथ झगड़ा कर रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने सलीम को हिरासत में ले लिया। बाद में उसका चालान कर दिया।