फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में भेजने के नाम पर लाखों हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने युवक से रकम हड़प ली। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन

नईमंडी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी आशिक अली पुत्र रमजानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चंद्रा सिनेमा के निकट स्थित अलमो इंटरनेशनल के स्वामी जावेद व जमीर में दोस्ती थी। उक्त दोनों ने उसके दो रिश्तेदारों को दुबई भिजवाया था। बीते दिनों उक्त दोनों उसके घर आए और उसे दुबई में अच्छे काम पर लगवाने का झांसा दिया। इस काम के लिए टिकट और वीजा की एवज में सवा लाख रुपये की मांग रखी। किसी प्रकार पीड़ित ने छह जनवरी को रकम आरोपियों को दे दी। उसके बाद आरोपियों ने उसे दुबई भिजवा दिया। हालांकि यहां पर उसे नौशाद नामक एक व्यक्ति के हवाले कर दिया। नौशाद ने उससे ढाई महीने तक कार्य कराया। नौशाद ने मात्र खाने के लिए उसे दिया, जबकि उसे कोई तनख्वाह नहीं दी, तनख्वाह मांगी तो उसके साथ मारपीट की गई। किसी प्रकार वह दुबई से घर लौट आया। आरोपियों की धोखाधड़ी का पता लगने पर उसने पैसे की मांग की, तो उसे धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें