फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की सूचना पर नाकेबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों की सूचना पर नाकेबंदी
विज्ञापन

जानसठ। चितौड़ा क्षेत्र में बदमाशों की सूचना पर पुलिस ने कई घंटे गांव के सामने नाकेबंदी की। हालांकि बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार दोपहर एसएसआई मनोज यादव को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश सिखेड़ा क्षेत्र की गंगनहर से जानसठ में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। सूचना पर कवाल चौकी इंचार्ज विक्रम भाटी, कर्मवीर सिंह ने चितौड़ा गांव के सामने बदमाशों की घेराबंदी करने के लिए फोर्स लगा दी। कई घंटे तक चेकिंग की गई, मगर किसी बदमाश द्वारा गाड़ी से नहीं आने पर पुलिस ने गंगनहर पर भी बदमाशों की तलाश की। क्षेत्र में बदमाशों की सूचना मिलने पर सीओ एसकेएस प्रताप ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

जेई के साथ अभद्रता
जानसठ। विद्युत निगम के जेई संजीव कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी गौरव पुत्र सुरेंद्र कुमार केबल में कट लगाकर अवैध रूप से बिजली चोरी करता हुआ पकड़ा गया। जब विद्युत निगम के कर्मचारी आशीष मोहन, इरशाद द्वारा केबल उतरवाने लगे तो उसने भीड़ एकत्र कर केबल नहीं उतारने दिया तथा टीम के साथ अभद्रता की। पुलिस ने जेई की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें