फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफर से हजारों की नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। गांव छछरौली के जंगल में बदमाशों ने तमंचों के बल पर फोटोग्राफर को लूट लिया।
विज्ञापन

गांव शुक्रतारी निवासी नरेंद्र मोरना में रवि फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान करता है। मंगलवार शाम स्टूडियो बंद करके बाइक पर अपने पुत्र गुरमीत के साथ गांव जा रहा था। गांव बहुपुरा व फिरोजपुर मार्ग पर गांव छछरौली के जंगल में बाइक सवार दो बदमाश मिले। इन बदमाशों ने बाइक रोकने का इशारा किया। नरेंद्र ने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने डंडा फेंक कर मार दिया। डंडा लगने से बाइक समेत बाप व बेटा नीचे गिर पड़े। बदमाशों ने दोनों को कब्जा लिया। बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए फोटोग्राफर नरेंद्र से 5500 रुपये की नगदी लूट ली। बदमाश लूटपाट के बाद गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित फोटोग्राफर ने लूट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें