फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से अभद्रता, पुलिस चौकी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। शुक्रताल में आयोजित एनएसएस के शिविर से वापस मोरना कालेज में लौट रही छात्राओं के साथ बस चालक और परिचालक ने नशे में छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं ने मोरना पुलिस चौकी पर हंगामा कर दिया। प्राचार्य ने पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

मोरना में आए दिन छात्राओं को स्कूल में आना जाना दूभर हो गया है। क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज की ओर से श्रीराम दरबार आश्रम में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया है। मंगलवार को शिविर कार्यक्रम समाप्त होने पर छात्राएं बस से कालेज आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में बस चालक और परिचालक ने नशे में छात्राओं के साथ अभद्रता कर दी। शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजसिंह व सहायक चंद्रमोहन भटनागर ने विरोध किया, तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। हंगामा बढ़ने पर रास्ते में ही बस को चालक ने रोक दिया। इस दौरान बस में छात्राओं ने शोर मचा दिया। जिस पर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चालक छात्राओं को जंगल में ही छोड़कर बस को लेकर भाग निकला। छात्राओं ने मोरना पुलिस चौकी पर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। जानकारी मिलने पर प्राचार्य डॉ. राजपाल मलिक, डॉ. जितेंद्र, डॉ. नरेंद्र बालियान, मनोज पालीवाल आदि के साथ चौकी पर पहुंचे। प्राचार्य ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। छात्राओं ने कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। उधर, एसपी देहात अजय सहदेव का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को कालेज में पहुंचकर भी छात्राओं से घटना के बारे में पूछताछ करेंगे। छात्राओं के साथ अभद्रता करना अपराध है, आरोपियों पर कार्रवाई अवश्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें