खतौली(मुजफ्फरनगर)। बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठी महिला के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव गंगदासपुर निवासी अंकुर शर्मा शुक्रवार शाम पत्नी को रामपुर ससुराल से घर लौट रहा था। बुढ़ाना रोड पर शिशु शिक्षा निकेतन स्कूल के निकट दो बदमाशों ने चलती बाइक पर पीछे बैठी महिला के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो पति ने बाइक रोकी। इतने में बदमाश फरार हो गए थे। पीड़ित दंपति ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
प्रधान के पति को पीटा, आरोपी पकड़ा
मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। गांव इस्लामाबाद के प्रधान के पति मुनीराम शुक्रवार की शाम को गांव से आ रहा था। रास्ते में गांव जोहरा निवासी हिटलर पुत्र जयवीर ने प्रधान के पति के साथ मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। प्रधान के पति ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है।