फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से दो कार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह से दो कार चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज में कैद तीन संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला खादरवाला निवासी रिटायर्ड सीओ हैदर रजा जैदी के भतीजे अरशद की शादी अंबा विहार निवासी युवती से तय हुई थी। बुधवार रात शहर के जानसठ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान बदमाशों ने बैंक्वेट हॉल की पार्किंग से दो कार चोरी कर ली। सूचना पर नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मोहल्ला किदवईनगर निवासी कौसर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध लोग घूमते पाए गए हैं, जिन्हें चिह्नित करने का प्रयास करते हुए तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें