फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी टूटने से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी टूटने से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नन्हेड़ा टिपटॉन गांव में शादी टूटने से आहत एक युवक ने फांसी पर लटककर जान दे दी। परिजनों को उसका शव घर के आंगन में लगे पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में युवक के दादा ने युवती पक्ष के तीन लोगों के विरुद्ध परिजनों को बंधक बनाकर मारपीट करने और पोते को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
खेड़ा मुगल पुलिस चौकी क्षेत्र के नन्हेड़ा टिपटॉन गांव निवासी रजनीश (23) ने रविवार दोपहर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के आंगन में लगे पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। युवक के दादा मान सिंह के मुताबिक थाना मंगलौर के जौरासी गांव में रजनीश का रिश्ता किया था और शादी के लिए 28 फरवरी की तारीख भी तय कर दी गई थी। जबकि 15 फरवरी को युवती पक्ष सगाई की रस्म करने के लिए भी आया था। मान सिंह का आरोप है कि 23 फरवरी को लडक़ी के मामा ने उन्हें अपने घर बुलाया और भांजी की शादी किसी ओर से करने की बात कही। उन्होंने शादी के कार्ड बांटे जाने का हवाला भी दिया। लेकिन युवती पक्ष नहीं माना और उन्होंने उसके सहित परिवार के महेंद्र और सौरभ को बंधक लिया। इसके बाद कुछ लोगों को सगाई का सामान वापस करने के लिए घर भेजा गया। जब शादी टूटने की जानकारी रजनीश को हुई तो उसने आंगन में खड़े पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में मान सिंह ने युवती के तीन मामाओं पर बंधक बनाकर मारपीट किए जाने तथा रजनीश को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेड़ा मुगल पुलिस चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि रजनीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि रजनीश उत्तराखंड की एक फैक्टरी में काम करता था। कुछ दिनों पूर्व वह फैक्टरी में हादसे का शिकार हो गया। उसके सिर और मुंह पर चोट लग गई थी। इसकी जानकारी युवती पक्ष को हुई तो उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। इस कारण रजनीश ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें