फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में साधु व भाई-बहन घायल, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। ककरौली और भोपा क्षेत्र में हुए हादसों में साधु सहित भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव कम्हेड़ा निवासी शुभम पुत्र अशोक बहन मीनाक्षी के साथ गांव कादीपुर में रिश्तेदारी में आया हुआ था। शुक्रवार को दोनों बाइक से नहर पटरी मार्ग से घर लौट रहे थे। जौली के करीब अचानक बाइक फिसलकर गंगनहर की बाउंड्री वॉल से जा टकराई, जिससे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया। उधर, भोपा से मुजफ्फरनगर जा रहे बाइक सवार साधु की बाइक में भी रहकड़ा पुलिया के पास वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल साधु को डायल-100 ने बेहोशी की हालत में मोरना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


गाली देने से रोकने पर बहन पर कातिलाना हमला
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा निवासी इस्लाम ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाहित बेटे से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि आए दिन बेटा व पुत्रवधू अन्य परिजनों के साथ गाली-गलौच व बदसलूकी करते रहते हैं। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार को वह मजदूरी पर गया हुआ था और घर पर उसकी बेटी रेशमा ही थी। उसी समय बेटे व पुत्रवधू ने एक बार फिर उसके साथ गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। विरोध किए जाने पर आरोपी बेटे-बहू ने पहले तो रेशमा के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को भोपा सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें