फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों में मारपीट, दो का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाइयों में मारपीट
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव कल्याणपुर में जमीन विवाद को लेकर तीन भाइयों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दो भाइयों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी मोहसीन एवं वसीम पुत्रगण इलियास एक साथ रहते हैं। इनका तीसरा भाई मंगता उर्फ याकूब इनसे अलग रहता है। मंगता उर्फ याकूब का जमीन के बंटवारे को लेकर मोहसीन और वसीम से विवाद चल रहा है। इसी जमीन विवाद को लेकर बुधवार को तीनों भाइयों में फिर से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बाद में मोहसीन और वसीम ने मंगता उर्फ याकूब के साथ मारपीट कर दी। दो दिन पूर्व भी इन भाइयों का आपस में झगड़ा हुआ था। गांव के लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। फिर से बुधवार को इनमें विवाद होने पर मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से मारपीट कर रहे वसीम एवं मोहसीन को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों भाइयों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें