फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की अगवा कर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कलां से अगवा कर छात्र की हत्या
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)।
सैदपुर कलां के छात्र की अगवा कर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के विरोध में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब तीन घंटे तक चरथावल-रोहाना मार्ग जाम कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। एसडीएम सदर और सीओ सदर ने गमजदा परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुदान दिलवाने और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का भरोसा देकर जाम खुलवाया। छात्र की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की स्टोरी को भी खंगाला जा रहा है।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर कलां निवासी हर्ष (16) पुत्र दीपक पिछले आठ महीने से सेना में भर्ती के लिए साथियों के साथ नियमित दौड़ लगाता था। वह कक्षा 11 का छात्र था। 30 जुलाई की शाम को करीब 4.20 बजे दौड़ लगाने के दौरान अलावलपुर चौकी के निकट हैंडपंप पर पानी पीने की बात कहते हुए भाई छोटू को मोबाइल फोन थमा दिया। उसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों ने पुलिस को उसके लापता होने की तहरीर दी। इसके बाद परिजनों ने खुद ही लापता की तलाश में जंगलों की खाक छानी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे घास काटने वाली महिलाओं की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी, तो सन्न रह गईं। यह खबर आसपास इलाके में आग की तरह फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकाला। सूचना पर परिजन भी आ गए। शव की पहचान परिजनों ने हर्ष के रूप में की। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुबह करीब 11 बजे भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर प्रशासन विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। रोहाना-मुख्यमार्ग पर जाम लगाने के बाद जिले से सीओ सदर, एसडीएम सदर, छपार, तितावी से फोर्स मौके पर पहुंच गई। मृतक की मॉ ममतेश ने बेटे की हत्या के पीछे पुलिस पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। सीओ रिजवान अहमद ने महकमे पर आरोप के बाद खुद खेद जताते हुए गुस्साए लोगों को शांत किया। एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री बीमा सहायता ये अनुदान दिलाने के लिए मौके पर लेखपाल को रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोपहर में करीब दो बजे जाम खुला, तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जाम के कारण दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर वाहन जाम में फंस गए। इनसेट---------------
विज्ञापन

हर्ष सेना में भर्ती होकर देशसेवा करना चाहता था
चरथावल। सैदपुर कलां निवासी हर्ष पाल होनहार छात्र था। सरस्वती विद्या मंदिर चरथावल से पिछले सत्र में उसने हाईस्कूल पास की थी। स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा के दम पर उसने नेपाल तक खेलकर कामयाबी पाई। प्रधानाचार्य अवनीश कुमार ने बताया कि पढ़ाई के साथ वह खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम के साथ हिस्सा लेता था। विद्या भारती के अलावा स्कूल की तरफ से जिला और प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्कूल का गौरव बढ़ाता था। प्रबंधक मनीष गर्ग ने बताया कि हर्ष पिछले साल 1600 मीटर दौड़ में नेपाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा 100, 200 और 600 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान पाया था। उसकी मां, छोटी बहन निक्की और भाई छोटू की परवरिश के लिए उसने संकल्प लिया था। यही वजह थी कि पूरे जोश और जज्बे के साथ नियमित दौड़ का अभ्यास कर सेना में भर्ती होने का जुनून उसके सिर पर सवार था। सालभर से वह गांव के युवाओं के साथ नियमित सुबह और शाम दौड़ का अभ्यास कर कामयाबी की उड़ान भरने को आतुर था। हालांकि होनी को कौन टाल सकता है। हर्ष के पिता दीपक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। पिछले साल उनकी मृत्यु होने के कारण पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर आ गई थी। उधर, इस संबंध में एसडीएम सदर ने ने कहा कि मृतक के परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
चरथावल। चार दिन से लापता किशोर की हत्या से उसकी मां और बहन काफी आहत हैं। दोनों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप लगाया कि चार दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद उन्हें कोई नकल नहीं दी गई। आरोप है कि जिन पुलिसकर्मियों को घर पर ड्यूटी पर लगाया गया, वे सिर्फ मोबाइल फोन में वीडियो गेम खेल में मशगूल रहे।
महिला ममतेश का आरोप था कि पुलिस ने बेटे को तलाश करने की कोई कोशिश नहीं की। सीओ और एसडीएम द्वारा कांवड़ यात्रा में बिजी होने की बात पर कहा कि क्या उनका बेटे को तलाशने के लिए पुलिस की कोई जिम्मेदारी नहीं थी। तितावी एसओ सूबे सिंह यादव ने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन घर का चिराग खो चुकी मां गम में आपा खो बैठी थी। वह सिर्फ मामले की सीबीआई जांच और हत्यारों की गिरफ्तारी चाहती थीं। मृतक की नानी रोहाना निवासी चंद्रवती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लड़का मरवा दिया, योगी को फोन करो। बाबा चमन सिंह ने पुलिस से हाथ जोड़कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप था कि हर्ष के लापता होने के बाद आरोपियों ने अलावलपुर चौकी के पास किसान के खेत में सात फीट गहरा गड्ढा खोदकर दबाने का प्रयास किया। मौके पर गड्ढा और फावडे़ की बात को पुलिस ने दबाए रखा। दादी वीरमति का रो-रोकर बुरा हाल था। उसने बताया कि होनहार हर्ष सेना में भर्ती होकर देशसेवा की तैयारी में था। चरथावल चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने भी मौके पर पहुंचकर गुस्साए परिजनों के साथ संवेदना जताते हुए सहयोग करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

वर्जन:
चरथावल। हर्ष के लापता होने के बाद मामले में गुमशुदगी दर्ज थी। प्रथम दृष्टया गला दबाकर किशोर की हत्या की आशंका है। दरअसल. छात्र की आंखें बाहर निकली थी। पोस्टमार्टम के बाद सही जानकारी मिल पाएगी। हत्यारों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रेम प्रसंग में हत्या की चर्चा पर जांच के बाद गुत्थी सुलझ सकेगी।
रिजवान अहमद सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें