मोरना। अस्पताल में अपने बच्चों को रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंची महिला ने फार्मेसिस्ट पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि महिला ने भी फार्मेसिस्ट के साथ मारपीट कर दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया।
कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सेठपुरी निवासी उर्मिला पत्नी देवेंद्र अपने बच्चे कार्तिक व अक्षय को रेबीज का इंजेक्शन लगवाने को सोमवार दोपहर को मोरना के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची। रेबीज का इंजेक्शन लगवाने को लेकर अस्पताल में फार्मेसिस्ट के साथ कहासुनी हो गई। महिला ने फार्मेसिस्ट पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मारपीट की जानकारी मिलने पर पति देवेंद्र, मेघराज और सुमन ने डॉ. संजीव के कक्ष में पहुंचकर फार्मेसिस्ट से मारपीट कर दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने बीच बचाव कराते हुए दोनों पक्षों को शांत किया। केंद्र प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि महिला व फार्मेसिस्ट के बीच विवाद हो गया था।