फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को आला कत्ल के साथ जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्याभियुक्त को जेल भेजा
विज्ञापन

मीरापुर। पुलिस ने जान मोहम्मद हत्याकांड के मुख्य आरोपी फरमान को आला-ए कत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 24 अप्रैल की रात को पुरानी सब्जी मंडी निवासी जान मोहम्मद पुत्र शरीफ की उसके भांजे फरमान ने लकड़ी के फट्टे से पीट पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को जान मोहम्मद के शव को कब्र से निकाल कर उसका पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में शव पर पांच गंभीर चोटें पाई गई, जिनके कारण जान मोहम्मद की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अपनी देखरेख में शव को वापस कब्र में दफना दिया। उधर, इस हत्या के मुख्य आरोपी फरमान को जान मोहम्मद की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जान मोहम्मद की निशानदेही पर पुलिस ने कब्रिस्तान की एक झाड़ी से हत्या में प्रयुक्त फट्टा भी बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें