फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब सेल्समैन ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छत में कुंडे से लटका मिला शव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में शराब के सेल्समैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पंखे के कुंडे से उसका शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर दरवाजा तोड़ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी है। कानपुर से परिजन यहां के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

कानपुर जिले की बिल्लौर तहसील क्षेत्र के थाना चौबेपुर के गांव महाराजपुर ततिया निवासी जगदीश पांडे (30) पुत्र श्रीधर पांडे करीब दो साल से मुजफ्फरनगर में रह रहा था। वह शामली बस स्टैंड के पास शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत था, जो वर्तमान में नई मंडी क्षेत्र की गांधी कालोनी गली नंबर 13 निवासी ओमप्रकाश के मकान में किराये पर रह रहा था। सोमवार रात को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह रोजाना सुबह करीब सात बजे उठकर गांव में अपने परिजनों से फोन करता था। मंगलवार सुबह दस बजे तक भी जब उसने फोन नहीं किया तो उसकी पत्नी ने उसको फोन मिलाया, मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। परेशान पत्नी ने अन्य सेल्समैन को फोन कर इस संबंध में जानकारी दी। साथी सेल्समैन गांधी कालोनी उसके कमरे पर पहुंचे। मकान मालिक ओमप्रकाश को इस संबंध में जानकारी दी। मकान मालिक ने भी बताया कि वह अभी तक उठकर नीचे नहीं आया। मकान मालिक और सेल्समैन मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे। खिड़की से देखा तो पाया जगदीश पांडे का शव छत में पंखे के कुंडे से लटक रहा था। तुरंत ही नई मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। नईमंडी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतार कर कब्जे में लिया और परिजनों को जानकारी दी। बाद में पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या किए जाने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। परिजनों के आने पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें