फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के अपहरण में साजिशकर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल(मुजफ्फरनगर)।। पुलिस ने क्षेत्र से अपहृत लड़की के मामले में साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है, जबकि नामजद आरोपी को पुलिस को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

दस दिन पूर्व हिंडन चौकी क्षेत्र से एक लड़की के लापता होने पर परिजनों ने गांव के युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। काफी तलाश करने के बावजूद अपहर्ता का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। मामले में नामजद कराए गए आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। हालांकि पुलिस उसकी नामजदगी को संदिग्ध मानते हुए जांच-पड़ताल कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने कुल्हेड़ी निवासी गुलफाम को लड़की के अगवा करने में मुख्य आरोपी मानते हुए जेल भेज दिया।

गैंगस्टर का आरोपी दबोचा
चरथावल(मुजफ्फरनगर)।। पुलिस ने गैंगस्टर में फरार चल रहे सिकंदरपुर निवासी मुमत्याज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाइक चोरी आदि के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। उसका आपराधिक इतिहास देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें