कूकड़ी के जंगल में गोकशी पकड़ी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने कूकड़ी गांव के जंगल में गोकशी पकड़ी है, जबकि आरोपी फरार हो गए। मौके से गाय की खाल, मांस के साथ उपकरण बरामद किए। गौकशी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
कूकड़ा के जंगल में रविवार सुबह गोवंश तस्करों ने गोकशी की। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से मांस, खाल और कटान के उपकरण बरामद किए। इस संबंध में पुलिस ने कूकड़ा के नौमान, रथेडी के शादाब और इस्तेखार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
तमंचे समेत बंदी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने शामली बस स्टैंड के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी युवक को तमंचे समेत पकड़ा। आरोपी किदवईनगर निवासी साकिर को चालान कर जेल भेज दिया।
सड़क हादसे में कार सवार दंपति घायल
भोपा। रविवार देर शाम युसुफपुर पुलिया के पास हुए सड़क हादसे में कार सवार दंपति घायल हो गए। गांव छछरोली निवासी अनुज पुत्र राजेंद्र अपनी पत्नी रीना और दो छोटे बच्चों हनी, ईनू के साथ कार द्वारा दवाई लेकर शहर से लौट रहा था। मोरना से पहले युसुफपुर पुलिया के पास सामने से आ रहे टाटा ऐस की टक्कर होने से अनुज और उसकी पत्नी रीना घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।