चालकों में मारपीट, क्लीनर घायल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। साइड लगने को लेकर चालकों में मारपीट हो गई। मारपीट में क्लीनर घायल हो गया। मीरापुर निवासी चालक नदीम कार से खतौली से घर वापस जा रहा था। खतौली व मीरापुर मार्ग पर ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक नदीम और ट्रैक्टर चालक नरेंद्र के बीच टक्कर लगने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में चालक नदीम घायल हो गया।