मुठभेड़ के बाद बरामद हो गई राइफल, तीन गिरफ्तार
बागपत/बड़ौत। बड़ौत की जनता शूटिंग रेंज से एक साल पहले परिवार को बंधक बनाकर लूटी गई स्पोर्ट्स राइफल के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने यह केस चोरी में दर्ज किया । तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया । पुलिस ने इनमें से दो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इनके पास से लूटी गई तीनों राइफल बरामद हुई है। आरोपी बीए और 11 वीं के छात्र है। वाहवाही लूट रही पुलिस ने एक साल पहले इस केस में एफआर लगा दी थी। एससपी जय प्रकाश ने बताया 11 नवंबर 2016 को बड़ौत निवासी कुसुम की जनता शूटिंग रेंज से तीन राइफल चोरी हो गई थी। बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस केस के खुलासे के प्रयास में लगी थी। बुधवार की रात में सूचना मिली तीन युवक चोरी की गई राइफल बेचने के लिए बाइक से मेरठ जा रहे हैं। पुलिस ने वाजिदपुर गांव के नागेश्वर मंदिर के पास चेकिंग शुरू कर दी। करीब आठ बजे बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस वाले बाल-बाल बचे। पुलिस ने किसी तरह दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी बड़ौत के न्यू रामनगर निवासी तरुण तोमर पुत्र हर्षवर्धन और सचिन पुत्र राजू उर्फ राज कुमार हैं। आरोपियों के पास से चोरी की गई तीन स्पोर्ट्स शूटिंग राइफल, एक तमंचा और चोरी की बाइक बरामद हुई है। आरोपी सचिन का भाई नितिन भागने में कामयाब हो गया।
एसपी ने बताया पूछताछ में आरोपियों बताया एक अन्य शूटिंग रेंज के संचालक मोंटी ने लालच देकर राइफल चोरी कराई । मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा। उधर पकड़े गए आरोपी सचिन ने बताया वह बीए का छात्र है और तरुण तोमर 11वीं का छात्र है।