फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद टूट गया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बाद टूट गया रिश्ता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खतौली निवासी युवती के साथ पड़ोसी युवक ने करीब आठ माह पूर्व घर बुलाने के बाद दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बना ली। शादी के बाद युवती के ससुराल पहुंचने पर उसके सात माह से अधिक की गर्भवती होने का पता चलने पर मामले का खुलासा हुआ। विवाहिता के गर्भवती होने से शादी भी टूट गई। पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खतौली कस्बा निवासी ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बहन की शादी 16 जून को तितावी क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी कर विवाहिता ससुराल पहुंची। इस पर उसकी शारीरिक स्थिति देख ससुराल पक्ष को उसके गर्भवती होने का शक हुआ। ससुराल पक्ष ने गांव की दाई को बुलाकर जांच कराई तो विवाहिता सात माह से अधिक की गर्भवती निकली। इससे बिफरे ससुराल पक्ष ने नवविवाहिता के मायके पक्ष को बुलाने के बाद इस रिश्ते को तोड़ते हुए उसे घर भेज दिया। इस घटना से सदमे में आए परिजनों ने जब नवविवाहिता से उसके गर्भवती होने के संबंध में पूछताछ की, तो पीड़िता ने अपने साथ पड़ोसी युवक द्वारा करीब आठ माह से लगातार दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। मामले में युवती के भाई ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब आठ माह पूर्व युवती को पड़ोसी विवाहित युवक बहाने से घर ले गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बना ली गई। इसके बाद से ही आरोपी क्लिप वायरल करने की धमकी देकर लगातार युवती के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। पीड़ित ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिस पर एसएसपी ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें