रतनपुरी। गांव रायपुर नंगली में विद्युत निगम की टीम ने छापा मारकर नौ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। अवर अभियंता खतौली देहात वेदप्रकाश ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजली चोरी की रोकथाम के लिए विद्युत कर्मचारी गौरव कुमार, प्रेमचंद, नीटू कुमार आदि ने क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली में छापा मारा। टीम ने जगदीश पुत्र अमर सिंह, सतीश पुत्र राजपाल, सुशील, अनिल पुत्र ओमप्रकाश, राजेंद्र सिंह पुत्र जयपाल सिंह, मनोज पुत्र हरबीर, देवदत्त पुत्र आज्ञाराम, बाबूराम पुत्र महाराज, अमरपाल पुत्र कटार सिंह सहित नौ लोगों पर बिल बकाया होने के बावजूद भी इनके विद्युत कनेक्शन चलते हुए पकड़े। यह भी कनेक्शन विच्छेदित होने के बाद भी विद्युत चोरी करते पकड़े गए। अवर अभियंता वेदप्रकाश ने बताया कि सभी नौ लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी करने की थाने में तहरीर दी है।