फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांजी हाउस से चोरी गोंवश मृत मिलने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांजी हाउस से चोरी गोवंश मृत मिलने पर हंगामा
विज्ञापन

भोपा। कस्बे के कांजी हाउस से चोरी हुए नौ गोवंश में से एक के मृत मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए ग्राम प्रधान व सचिव पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मृत गाय को उठवाने पहुंचे ग्राम पंचायत सचिव व पशु चिकित्सक का भी घेराव किया। एसडीएम जानसठ ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

भोपा में नवनिर्मित कांजी हाउस में 15 जून को 11 लावारिस गोवंश छोड़े गए थे। अगले ही दिन चोरों ने कांजी हाउस के ताले तोड़कर उनमें से नौ गोवंश चोरी कर लिए थे, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर एमएस गिल से की थी। बुधवार को चोरी हुए गोवंश में से एक गाय पेट्रोल पंप के पीछे बस्ती में मृत मिली, जिसे देख ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया। ग्राम पंचायत सचिव व पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृत गाय को उठवाने का प्रयास किया, जिस पर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पशु चिकित्सा अधिकारी की लापरवाही से गोवंश मरा है। कांजी हाउस में विद्युत व्यवस्था और पानी की व्यवस्था न होने के भी आरोप लगाए गए। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल व हरीश राठी उर्फ बब्बू ने सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर एसडीएम जानसठ विजय कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कर मृत गाय को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने एसडीएम जानसठ से मामले में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के साथ ही पंचायत सचिव को भी हटाने की मांग की। इस मौके पर तरुण धीमान, ईश्वर आर्य, सचिन कटारिया, अमरपाल सैनी, प्रदीप शर्मा, बाली राम और आशू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें