फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, साथी फरार
विज्ञापन

बुढ़ाना। खरड़ गांव के पास शाम को नहर की पुलिया पर पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया। उसका साथी ट्रैक्टर से कूदकर पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से देेशी तमंचा, दो कारतूस व चोरी का ट्रैक्टर ट्राली बरामद किया। दोनों बदमाश ट्रैक्टर ट्राली को बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन

फुगाना के थानाध्यक्ष सूबे सिंह को मोबाइल फोन पर ट्रैक्टर चुराने वाले गिरोह के सरगना को ट्रैक्टर ट्राली बेचे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह और प्रमोद कुमार गिरि पुलिस बल के साथ मंगलवार शाम लालूखेड़ी- फुगाना मार्ग पर खरड़ गांव की नहर पुलिया पर पहुंच गए। पुलिस ने लालूखेड़ी गांव की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली को रुकने का इशारा किया। अचानक सामने पुलिस को देखकर ट्रैक्टर पर बैठा युवक कूदकर गन्ने के खेतों मे छिपकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर के चालक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से देशी तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली सहित युवक को थाने में ले आई। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक शामली जनपद के थाना झिंझाना के गांव हरसाना का रहने वाला राजेंद्र पुत्र ब्रजपाल है। उसके कब्जे से मिला ट्रैक्टर-ट्राली छह माह पहले शामली के कस्बा कांधला की सब्जी मंडी से चुराया गया था। ट्रैक्टर से कूदकर भागने वाला बदमाश यामीन पुत्र अली मोहम्मद रतनपुर थाने के गांव नगला का रहने वाला है। राजेंद्र ट्रैक्टर चुराने वाले गिरोह का सरगना है। उसने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें