फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बदर ने किया हेडकांस्टेबल पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बदर ने किया हेडकांस्टेबल पर हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव बझेड़ी रोड स्थित ईंट-भट्ठे के पास मौजूद जिलाबदर ने हेडकांस्टेबल पर पहले तो फायरिंग कर दी, जिसमें वह गोली लगने से बाल-बाल बच गया। इसके बाद जिलाबदर ने हेडकांस्टेबल के सिर पर तमंचे की बट मार-मारकर उसे लहूलुहान कर दिया और फरार हो गया। घायल सिपाही को गंभीर हालत में शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।
नई मंडी कोतवाली में कार्यरत हेडकांस्टेबल सुरेंद्र सिंह बागोवाली चौकी पर तैनात है। शनिवार देर रात सुरेंद्र सिंह को सूचना मिली कि एक बदमाश बझेड़ी रोड स्थित ईंट-भट्ठे के पास किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से खड़ा हुआ है। सूचना पर हेडकांस्टेबल अधिकारियों को इसकी जानकारी दिए बिना अकेले ही बदमाश को दबोचने जा पहुंचा। भट्ठे के पास मौजूद बदमाश को जैसे ही सुरेंद्र सिंह ने पकड़ने का प्रयास किया, उसने हेडकांस्टेबल पर फायरिंग कर दी, जिसमें एचसीपी गोली लगने से बाल-बाल बच गया। बदमाश को गोली चलाते देख सुरेंद्र सिंह ने उसे बांहों में भरकर पकड़ लिया, जिस पर बदमाश ने एचसीपी के सिर पर तमंचे की बट मार-मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बदमाश सिपाही की पकड़ से छूटकर फरार हो गया। लहूलुहान सुरेंद्र सिंह ने इसके बाद अफसरों को सूचना दी, जिस पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह व एसएसआई मदनसिंह बिष्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल एचसीपी को ले जाकर शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बदमाश की तलाश में तीन टीमों का गठन कर तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि हेडकांस्टेबल बदमाश की सूचना पर अकेले ही उसे पकड़ने जा पहुंचे थे, जिन पर पहले फायरिंग की गई और फिर तमंचे की बट से सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। बदमाश की पहचान जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल निवासी अब्बास पुत्र इशरत के रूप में हुई है, जिसे जिलाबदर किया गया है। उसके खिलाफ कई थानों में मुकदमे भी दर्ज हैं। बदमाश की तलाश में तीन टीमों का गठन किया गया है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें