फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़, विरोध पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर की एक कॉलोनी में घर से दुकान पर सामान लेने जा रही युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी शुक्रवार शाम दुकान पर सामान लेने जा रही थी। आरोप है कि मोहल्ले में ही मदीना कॉलोनी निवासी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के विरोध करने पर आरोपी उस समय तो चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने दो साथियों के साथ उसके घर जा धमका और गाली-गलौज करते हुए युवती के भाई पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मदीना कॉलोनी निवासी सलमान, दानिश व यूसुफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें