फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ में दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो शोहदों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

शाहपुर। क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों से की गई बदसलूकी के मामले में पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ व पीछा करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहने मंगलवार शाम अपनी मां के साथ खेतों पर गईं थीं। देर रात परिजनों के साथ थाने पहुंचीं दोनों किशोरियों ने गांव के ही चार युवकों पर ईख के खेत में खींचकर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। मामले में देर रात पीड़ित परिजन सामूहिक दुष्कर्म की बात से पलट गए और तीन आरोपियों पर दोनों बहनों का बदनीयती से पीछा करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने छेड़छाड़ के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। इनमें से दो आरोपियों जावेद उर्फ जोगा और शादाब को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें जेल भेज दिया है। तीसरा आरोपी साकिल अभी फरार है, जिसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें