फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत से लुटेरों तक पहुंच पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब तीन हजार सीडीआर चेक और वीटीएस से मिलान कर दबोचे लुटेरे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अधिवक्ताओं समेत महज सवा महीने में पांच बड़ी लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर खाकी के रडार पर आए लुटेरों तक पहुंचने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार शाम प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि करीब सवा महीने में ही लुटेरों ने पांच लूटपाट की घटनाएं की थीं। इनमें से चार घटनाएं आरोपियों ने शहर क्षेत्र में अंजाम दी थीं, जिसके चलते यह लुटेरा गिरोह पुलिस के रडार पर आ गया था। लुटेरे गिरोह को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। इसके साथ ही एक गोपनीय टीम को भी काम पर लगाया गया था। इन टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास करीब एक दर्जन स्थानों से सर्विलांस का डाटा कलेक्ट किया गया। उक्त घटनास्थलों के आसपास वारदात के समय मिलने वाली करीब तीन हजार सीडीआर चेक की गई, जबकि 60 से अधिक सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। इसके बाद कहीं जाकर उक्त लुटेरों तक पहुंचा जा सका, जिनके कब्जे से सवा महीने में अंजाम दी गई सभी पांचों लूट का कुछ न कुछ सामान बरामद किया गया है।

कपड़ों की फेरी लगाने के बहाने शादाब करता था रेकी
मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरों में शामिल एक आरोपी की बहन की शादी शहर के मंडी क्षेत्र में हुई है, जिसके चलते वह बार-बार शहर में आता था। वहीं, शादाब कपड़ों की फेरी लगाता है, जो फेरी के बहाने घटना को अंजाम देने से पहले रेकी करता था। नोटरी अधिवक्ता उर्मिला शर्मा के घर में लूटपाट को अंजाम देने से पहले भी शादाब ने ही अच्छी तरह से उनके घर की रेकी की थी, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों को यह नहीं मालूम कि नोटरी अधिवक्ता के घर से कितना कैश और जेवरात उनके हाथ लगे। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने हरिद्वार, रुड़की व सहारनपुर में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है, जिनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
मुजफ्फरनगर। इंस्पेक्टर नई मंडी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरे अंकित, शादाब व मोनू शातिर अपराधी हैं। उक्त तीनों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से शादाब छपार थाने से और मोनू नई मंडी थाने से वांछित भी चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें