फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी में नोटरी अधिवक्ता उर्मिला शर्मा व उनके पति डॉ प्रेमदत्त शर्मा को बंधक बनाकर की गई लूटपाट के साथ ही अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की पत्नी से चेन लूट की वारदात में शामिल तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों ने तीन अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है, जिनके पास से 3.50 लाख कैश के साथ ही दो तमंचे-कारतूस व चाकू, लूटे गए जेवरात, वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक और अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार शाम प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी सतपाल आंतिल व सीओ मंडी योगेंद्र सिंह ने बताया कि नई मंडी में तीन जून की सुबह अधिवक्ता दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी। अगले ही दिन अधिवक्ता की पत्नी से अंसारी रोड पर चेन लूट की गई थी। उक्त दोनों घटनाओं के खुुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, नई मंडी व सिविल लाइंस थाने की पांच सयुंक्त टीमों का गठन किया गया था। एसपी सिटी ने बताया कि बुधवार शाम के समय पचैंडा कट से सूचना के आधार पर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें अंकित निवासी नयागांव बल्लूपुरा, छपार, शादाब निवासी छपार और मोनू निवासी अमित विहार कूकड़ा शामिल हैं। तीनों के पास से दो तमंचे-कारतूस, एक चाकू, 3.50 लाख रुपये नकद, दो पीली धातु की चेन, एक जोड़ी कुंडल, एक मोबाइल और वारदातों में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक बरामद की गई। उक्त तीनों लुटेरों ने ही अधिवक्ताओं के साथ हुईं दोनों वारदातों को अंजाम दिया था। इनके अलावा, लुटेरों ने 17 मई को छपार में भारत फाइनेंस के कर्मचारी से नकदी लूट, 13 मई को महिला से नई मंडी में चेन लूट, एक जून को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला से पर्स व मोबाइल लूट को भी अंजाम दिया था। उक्त तीनों वारदातों में लूटे गए कुछ सामान को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के खुलासे के लिए कलमबंद हड़ताल पर थे अधिवक्ता
मुजफ्फरनगर। नई मंडी में नोटरी अधिवक्ता उर्मिला शर्मा के घर में और वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की पत्नी से चेन लूट की वारदातों को लेकर जिला बार व सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता लगातार आंदोलनरत हैं। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने पुलिस ऑफिस पर जमकर हंगामा भी किया था। इसके साथ ही मंगलवार से कलमबंद हड़ताल रखते हुए न्यायिक कार्यों के बहिष्कार की भी घोषणा की हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें