फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस पर भड़के विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। विधायक विक्रम सैनी के फोन करने पर भी झगड़े के मामले में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद भी दरोगा ने उनको नहीं छोड़ा। इसी बात से गुस्साए विधायक कोतवाली पहुंचे और पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई। इंस्पेक्टर के समझाने पर विधायक शांत हुए।
विज्ञापन

हुआ यूं कि बृहस्पतिवार को गांव वाजिदपुर खुर्द में सैनी समाज के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने में लाकर बैठा लिया। कुछ देर बाद ही दोनों पक्ष समझौता करने को राजी हो गए। विधायक विक्रम सैनी तक यह बात पहुंची। उन्होंने एक दरोगा को फोन करके कहा कि दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया है, इसलिए इनको छोड़ दिया जाए। पीड़ित पक्ष का आरोप था कि विधायक के फोन करने पर भी दोनों पक्षों को छोड़ा नहीं गया। इस बात की जानकारी विधायक को दी गई। इस पर गुस्साए विधायक रात में ही दस बजे कोतवाली पहुंचे और नाराजगी जाते हुए इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा से बातचीत की। विधायक का कहना था कि इस तरह का पुलिस का रवैया सहन नहीं किया जाएगा। इसी दौरान झगड़ा करने वाले पक्ष ने दरोगा पर रुपये मांगने का आरोप लगा दिया। इसे लेकर विधायक ने नाराजगी जताई। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने विधायक को समझाते हुए शांत किया। इसके बाद विधायक कोतवाली से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें