फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिमौड़ा में दो समुदाय में मारपीट, पथराव, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिमौड़ा में दो समुदाय में मारपीट, पथराव, दो घायल
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव पिमौड़ा में भाजपा को वोट देने को लेकर छींटाकशी को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। पथराव में युवती सहित दो लोग घायल हो गए। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गांव में तनाव को लेकर पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
थाना जानसठ क्षेत्र के गांव पिमौड़ा में लोकसभा चुनाव में परिणाम आने के बाद से भाजपा को वोट देने को लेकर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों में नाराजगी थी। भाजपा को वोट देने को लेकर दोनों समुदायों के लोगों में छींटाकशी चल रही थी, जिसको लेकर कई बार पूर्व में भी विवाद होने से बच गया था। शनिवार की देर रात को भाजपा को वोट देने को लेकर फिर से छींटाकशी करने को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया। पथराव से गांव से गांव में अफरातफरी मच गई। गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पथराव की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। पुलिस ने पथराव में घायल उर्वशी व शाहउल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप
ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने युवती को खींच कर ले जाने का प्रयास किया, जिसको लेकर दोनों पक्षों में पथराव की घटना हुई। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि तीन चार युवक शराब पीकर रास्ते में खड़े हो जाते हैं और नमाज पढ़ने जाते समय छींटाकशी करते हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।
विज्ञापन


गांव में दोनों पक्षों में मामूली छींटाकशी को लेकर विवाद के बाद पथराव हुआ। युवती को खींच ले जाने की बात गलत है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास भी चल रहे हैं। संतोष कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर, थाना जानसठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें