फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में डीसीएम चालक मौत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर दवाइयों से भरा डीसीएम सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसा। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के गांव रोरी निवासी संजीव (34) पुत्र अनिल कुमार डीसीएम पर चालक था। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह हरिद्वार से दवाइयां लेकर गाजियाबाद जा रहा था। रतनपुरी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर केएफसी होटल के पास डीसीएम सड़क किनारे खराब खड़े ट्रेलर ट्रक में पीछे से जा घुसा। जिससे चालक संजीव स्टेरियंग के बीच में बुरी तरह फंस गया, जबकि ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को बामुश्किल बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई थी। परिवार के लोग रतनपुरी थाने में पहुंचे और मृतक के चचेरे भाई रवि ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें