मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति की लिखित परीक्षा में एक युवक परीक्षा देते मोबाईल के साथ पकड़ा गया। दोनो पाली में 9524 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर शहर में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पाली में दस से 12 बजे और शाम को तीन से पांच बजे के बीच हुई। पहली पाली में 10152 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, इनमें 5356 ही उपस्थित रहे, 4796 ने परीक्षा नहीं दी। दूसरी पाली में 10152 में से 5424 ने परीक्षा दी। 4728 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। कुल 9524 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। एडीएम ने बताया कि ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में गाजियाबाद का एक युवक प्रेम कुमार पुत्र अमर सिंह कमरे के अंदर मोबाइल के साथ पकड़ा गया। इस युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। परीक्षा को लेकर सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रशासनिक अधिकारियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया था।