बुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के गांव का एक परिवार शादी के समारोह में गया हुआ था। इस परिवार की किशोरी घर पर अकेली थी। पड़ोस की ही एक महिला उसके के पास पहुंची और किसी बहाने से उसे अपने घर ले गई। आरोप है कि वहां मौजूद एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की शिकार पीड़ित किशोरी ने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। किशोरी के भाई ने थाना फुगाना में घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेेजा जाएगा।