फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से थैला छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन। सरेबाजार बाइक सवार बदमाश एक महिला से बैग छीनकर फरार हो गए। महिला के अनुसार बैग में 20 हजार रुपये थे। परिजनों ने पुलिस को शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला चौधरान पट्टी निवासी लोकेश कुमार ने बताया कि वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित अंबेडकर मार्केट में हलवाई की दुकान करता है। लोकेश के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कस्बे के ही कॉपरेटिव बैंक से दस हजार रुपये निकाले। इसके बाद उसने दुकान पर रखे दस हजार रुपये लिए और बैग में डालकर पत्नी को घर लेकर भेज दिया। बैग में रुपयों के अलावा पासबुक और अन्य कागज थे। जैसे ही उसकी पत्नी घंटाघर के समीप पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार थैला छपटकर फरार हो गए। बताया कि घटना के करीब आधे घंटे बाद एक राहगीर ने ऊन मार्ग से पासबुक पर लिखे लोकेश के नंबर पर फोन किया कि उनका बैग यहां पड़ा है। जिसमें पासबुक व अन्य कागज हैं। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर बैग लिया, लेकिन बैग से पैसे गायब थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें