फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र को गोली मारी
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड के गुरुकुल नारसन स्थित कॉलेज से स्कूटी से घर लौट रहे लखनौती निवासी छात्र पर तीन युवकों ने पुरकाजी बाईपास पर हमला कर उसे गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लखनौती निवासी उज्ज्वल राठी उत्तराखंड के गुरुकुल नारसन स्थित विद्या विकासनी डिग्री कॉलेज से बीएससी कर रहा है। शनिवार दोपहर वह कॉलेज से स्कूटी पर घर लौट रहा था। उसके साथ ही गांव तुकलकपुर निवासी लाखन भी बाइक पर आ रहा था। दोपहर करीब एक बजे लाखन से अलग होकर जैसे ही उज्ज्वल पुरकाजी बाईपास पर पहुंचा, पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे रोककर मारपीट कर दी। इसके बाद हमलावरों ने छात्र पर फायरिंग कर दी, जिसमें उसके पैर में गोली लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को पीएचसी ले गए, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि घायल छात्र के साथी लाखन से पूछताछ के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, हमलावरों की तलाश में नगर पंचायत द्वारा लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें