खतौली। शराब माफिया गौरा को पकड़ने के लिए पुलिस ने खूब पसीना बहाया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि मोहल्ला देवीदास निवासी गौरव उर्फ गौरा अवैध शराब का कारोबार करता है। वह शराब के मामले में जेल भी जा चुका है। इसके अलावा भाजपा नेता राजा वाल्मीकि हत्याकांड में भी उसका नाम शामिल था। शुक्रवार दोपहर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला देवीदास में गौरा शराब का अवैध कारोबार कर रह है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी। गौरा को पुलिस के आने की पहले ही भनक लग गई और वह भागने लगा। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।